सागर।कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. द्वारा उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समय-सारणी और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और दोहरे प्रविष्टियों व मृत / स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) की नियुक्ति हेतु संदीप जी.आर. ने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) की दो दिवस में नियुक्ति करें बी.एल.ए. मतदाता सूची के सत्यापन के कार्य में बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ) के साथ महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे उन्होंने सभी दलों से अनुरोध किया कि वे आम जनता में मतदाता सूची में नाम जोड़ने हटाने सुधारने के लिए जागरूकता फैलाएं और मतदाताओं को निर्धारित प्रारूपों (Form 6, 7, 8) का सही उपयोग करने में सहायता करें जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोर देकर कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा और राजनैतिक दल किसी भी स्तर पर पाई गई विसंगति को तुरंत सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के संज्ञान में ला सकते हैं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर.ने सभी राजनैतिक दलों से अपील करते हुए कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है हमें उम्मीद है कि सभी राजनैतिक दल इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय रूप से भागीदारी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को स्वच्छ, त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के लिए राजनैतिक दलों के साथ समन्वय स्थापित करना था बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्तराजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदाय करने हेतु आश्वासन दिया गया।
0 Comments