नाबालिक छात्रा से छेड़खानी

सागर।जहां पर प्रदेश सरकार छात्राओं से कह रही है कि स्कूल चलो तो  वहीं सागर जिले के बांदरी थाने छेत्र के बहेरिया ग्राम की नाबालिग छात्रा विगत  17 दिनों से स्कूल नहीं जा पा रही है इस नाबालिग छात्रा का स्कूल अपने ग्राम काफी दूर सेवन ग्राम में हे लेकिन इस नाबालिग छात्रा के साथ जहां स्कूल में पढ़ने जाती है तो उसी सेवन ग्राम का एक मनचला युवक इससे छेड़छाड़ और परेशान करता रहता है जिसकी शिकायत इस नाबालिग छात्रा ने अपने माता पिता को बताई की राजेश यादव नाम लड़का मुझे स्कूल आने जाने के समय पर छेड़छाड़ और परेशान करता है इस बात शिकायत नाबालिग लड़की के पिता ने 9 तारीख को बांदरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई लेकिन आरोपी के रसूख के चलते मामूली धाराओं में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली उल्टे पुलिस की मिलीभगत से इस राजेश यादव ने पीड़ित नाबालिग छात्रा के परिजनों के ऊपर एफआईआर दर्ज करा दी लेकिन पिछले 10 अक्टुबर छात्रा इस युवक की दहशत के कारण अपने ग्राम भाग कर अपने रिश्तेदारों के पास शरण लिऐ हुऐ हैं जब पीड़ित छात्र और उसके पिता को कोई न्याय बांदरी थाने से नहीं मिला तो वो सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई छात्रा के पिता का कहना था कि मेरी बच्ची के साथ राजेश यादव आए दिन गलत हरकत करता रहता है और छेड़छाड़ करता रहता है तो इसके ऊपर मामूली धाराओं में क्यों एफआईआर दर्ज की गई पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि हमने इसके खिलाफ 9 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज करवाने के बाद इसकी दहशत के चलते हम लोगों अपना घर छोड़ दूसरों की शरण लिऐ हैं पीड़ित के पिता ने साफ कहा है कि अगर मेरे या मेरी बच्ची अगर कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी बांदरी थाने की और राजेश यादव की होगी।


Post a Comment

0 Comments