सागर।शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालय की 17 टीमों ने भाग लिया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नितिन शर्मा बंटी प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. मीना पिंपलापुरे, डॉ. नीता खन्ना, तथा प्रख्यात रंगकर्मी रविन्द्र दुबे ‘कक्का’ रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.सरोज गुप्ता ने की कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम के प्रारंभ में युवा उत्सव कार्यक्रम संयोजक डॉ.संगीता मुखर्जी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं की जानकारी दी कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.अमर कुमार जैन ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ.राणा कुंजर सिंह ने किया जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नितिन शर्मा ‘बंटी’ ने कहा कि युवा उत्सव जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं हमें गर्व है कि हमारे जिले के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहे हैं महाविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों का यह प्रयास सराहनीय है
प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. मीना पिंपलापुरे ने कहा कि युवा उत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, यह आत्मअभिव्यक्ति और संवेदनशीलता का मंच है इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मकता और सृजनशीलता के बीज होते हैं रंगकर्मी रविन्द्र दुबे ‘कक्का’ ने कहा कि मंच पर खड़ा हर कलाकार कल को आकार देने का काम करता है वह समाज की आत्मा को अभिव्यक्त करता है विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में जो सादगी और सत्यता दिखी वह भविष्य के बेहतर समाज की झलक है विशिष्ट अतिथि डॉ. नीता खन्ना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, समन्वय और सामूहिकता की भावना मजबूत होती है। कला जीवन का अभिन्न अंग है, और यह युवाओं में मानवीय संवेदना को जीवित रखती है
इस अवसर पर मंचीय प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में शामिल डॉ राकेश सोनी,डॉ पंकज तिवारी,रविन्द्र दुबे कक्का की उपस्थिति में प्रतिभागी छात्र-छात्राओ ने मूक अभिनय, एकांकी, स्किट एवं मिमिक्री जैसी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की 17 टीमों ने सामाजिक, सांस्कृतिक और समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को आगामी संभाग स्तरीय युवा उत्सव हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।
0 Comments