कलेक्टर ने जनसुनवाई में आवेदकों को सुना एवं त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

सागर।कलेक्टर संदीप जीआर ने आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे आवेदकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए इस दौरान कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया उन्होंने आवेदकों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर सतत निगरानी रखी जाएगी और जल्द से जल्द उनका निराकरण किया जाएगा कलेक्टर संदीप जीआर ने कहा जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि शिकायतों का निपटारा पारदर्शी और तेजी से हो उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments