थाना मोतीनगर पुलिस की दोहरी सफलता

सागर।थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले आरोपी की गिरफ्तारी एवं एक फरार 1000 रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है अवैध बटनदार धारदार चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार दिनांक 18.10.2025 को थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत राजपूत के नेतृत्व में अवैध हथियारों, अवैध शराब विक्रय एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत कार्यवाही करते हुए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भूतेश्वर रोड स्थित गुरुधाम मंदिर के पास चाकू लेकर घूम रहा है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसने अपना नाम गुलशन पिता महेश चौबे उम्र 30 वर्ष निवासी राजीवनगर वार्ड सागर बताया तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे की बटनदार धारदार चाकू (कीमत लगभग ₹200) बरामद की गई आरोपी से लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया जो वह नहीं दे सका इस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1-बी)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया जांच में पाया गया कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं थानामोतीनगर के फरार 1000 रुपये के ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी दिनांक 24.08.2025 को थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बालाजी मंदिर के आगे रजौआ रोड पर घेराबंदी कर एक होंडा कंपनी की सेंट्रो कार क्रमांक MP04HC5543 को रोककर तलाशी ली गई थी, जिसमें 350 पाव (63 लीटर) लाल मसाला शराब कीमत लगभग ₹35,000 अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी घटनास्थल से एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया था, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था उक्त प्रकरण में फरार आरोपी अंकित उर्फ छोटू रजक पिता संतोष कुमार रजक उम्र 27 वर्ष निवासी चंद्रशेखर वार्ड सागर पर ₹1000 का ईनाम घोषित किया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं मुखबिर सूचना तंत्र की सक्रियता से फरार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया आरोपी के विरुद्ध कुल 05 आपराधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं।



Post a Comment

0 Comments