सागर।लंका के मैदान में अंगद रोके जांग रे,जांग हलाई ने हले,धरती हल हल जाए रे,परंपरागत बुंदेली दिवारी गीत गाकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मोनियो के साथ जैसीनगर के गोवर्धन मेला में जमकर झूमे जैसीनगर में आयोजित गोवर्धन मेला में पहुंचे खाद्य नागरिकआपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत क्षेत्रवासियों ने बुंदेली परंपरा अनुसार मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का स्वागत किया मंत्री राजपूत ने मोनियो के साथ गोवर्धन भगवान की पूजा कर मेला में परंपरागत दिवाली गीत गाई और मोनियों तथा क्षेत्रवासियों के साथ जमकर झूमे इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने कहा कि मैं लगभग 30 वर्षों से जैसीनगर के गोवर्धन मेला में शामिल हो रहा हूं जैसीनगर के भगवान गोवर्धन के दर्शन करने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी आए थे मेला हमारी संस्कृतक विरासत को दर्शाता है कि हम कितने संपन्न धर्म और समाज से आते हैं हमारे तीज त्यौहार परंपराएं हमारी बहुमूल्य विरासत है हमें अपने सभी त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए हमारा देश त्योहारों का देश है रक्षाबंधन, दिवाली, होली,रंग पंचमी धनतेरस जैसे त्योहार वर्ष भर चलते हैं जिन्हें हम सबको संजो कर रखना है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास को जान सके और हमारी इन परंपराओं को आगे बढ़ा सके मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार हमारे इन परंपराओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है आजकल जगह जगह ऐसे संस्कृतक मेलों का आयोजन किया जाता है जिस से हमारी संस्कृति का प्रचार प्रसार हो सके एवं उन्हें प्रोत्साहन मिले बुधवार को इस मेले का आयोजन सरकारी तौर पर किया जा रहा है जिसमें हम सभी शामिल होंगे मंत्री राजपूत ने पूरे मेले का भ्रमण किया एवं क्षेत्र वासियों तथा स्थानीय दुकानदारों से खरीदी कर उनसे सीधा संवाद करते हुए सभी क्षेत्र वासियो को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
0 Comments