सागर।भारत सरकार द्वारा विगत दशक से संचालित विभिन्न विकासीय योजनाओं, कार्यक्रमों और नवाचारों के वैविध्य को प्रदर्शित करने वाली वाइब्रेंट इंडिया प्रदर्शनी 11 से 13 अक्टूबर तक दिल्ली हाट पीतमपुरा में तीन दिनों तक लाखों दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी केंद्र की विभिन्न अकादमिक,शोध एवं कौशल विकास को ध्यान में रख कर एन एन एस मीडिया ग्रुप के द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में देश के कई केंद्रीय अकादमिक संस्थान, तकनीकी संस्थान,केंद्र एवं दिल्ली सरकार के विभिन्न मंत्रालय,अनुसंधान केंद्रों आदि ने इस भव्य प्रदर्शनी में 11 से 13 अक्टूबर तक सहभागिता की। दिवाली के उत्सवपूर्ण माहौल में यह आयोजन दिल्ली वासियों के लिए एक अनोखा अनुभव साबित हुआ प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी विकास योजनाओं, अकादमिक एवं शोध नवाचारों,समृद्ध विरासत, कला, हस्तशिल्प और परंपराओं को एक छत के नीचे लाना था।
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के द्वारा तैयार किए गए स्टॉल्स पर विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों, अकादमिक एवं शोध नवाचारों, अग्निवीरों की शिक्षा, कम्युनिटी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सामनों का प्रदर्शन, ललितकला विभाग के द्वारा तैयार विभिन्न लोक कला, चित्रकला, पोस्टर आदि सहित हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
0 Comments