राष्ट्रीय सायबर जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

सागर।सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अक्टूबर माह को राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है अभियान के नोडल अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक सागर रेंज के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ.संजीव उइके तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30.10.2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसौरिया में सायबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में थाना प्रभारी सानौधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर महिला आरक्षक सलोनी एवं आरक्षक प्रवीण ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को सायबर अपराधों के प्रकार उनसे होने वाले जोखिम एवं सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान कीओटीपी पासवर्ड एवं बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करना फर्जी कॉल, लिंक ऑनलाइन गेमिंग एवं लुभावने ऑफर से बचाव सायबर क्राइम की शिकायत www.cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज करने की प्रक्रिया कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सायबर सतर्कता अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments