सागर।भाजपा प्रदेश महामंत्री सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने गुरुवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निज निवास मातेश्वरी पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की मंत्री राजपूत ने डॉ लता वानखेड़े को प्रदेश की बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए यह दायित्व आपके लिए नई चुनौती और अवसर होगा हमें विश्वास है कि आप अपनी नई भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी सरपंच तथा जमीनी स्तरीय कार्यकर्ता से लेकर इतनी उचाईयों तक पहुंचने का अनुभव आपके पास है हर स्तर के कार्यकर्ता का दर्द आप समझती हैं, जो आपको आगे संगठन में कार्य करने में सहयोग करेगा
सांसद डॉ लता वानखेड़े ने मंत्री राजपूत का धन्यवाद करते हुए कहा कि सबका साथ ही संगठन को मजबूत करता है और इस दायित्व के लिए में समर्पण और निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगी इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने पुष्प गुच्छ देकर प्रदेश महामंत्री सांसद डॉ लता वानखेड़े का अभिनंदन एवं स्वागत किया।
0 Comments