श्मशान घाट में अस्थियों से की गई शर्मनाक हरकत

सागर।शहर में श्मशान घाट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है छत्रसाल आवासीय कॉलोनी में रहने वाले जुगल किशोर नामदेव की पत्नी सिया रानी नामदेव (52) का तीन दिन पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था गुरुवार सुबह जब परिजन खारी उठाने अस्थि संग्रह के लिए श्मशान घाट पहुंचे तो वहां अस्थियां अपने स्थान से गायब थीं परिजनों नेआसपास तलाश की तो मृतका की अस्थियां चबूतरे के नीचे बिखरी हुई पड़ी मिलीं यह दृश्य देखकर परिवारजन स्तब्ध रह गए उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की
घटना से आक्रोशित परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है मृतका के दामाद मनीष नामदेव ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने यह घृणित हरकत की है यह अत्यंत दुखद और असंवेदनशील कृत्य है हमने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है स्थानीय लोगों ने भी इस घटना की निंदा की है और श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments