सागर।थाना देवरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धुलतरा स्थित टिकरिया तिगड्डा में दिनांक 29.10.2025 को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसमें आरोपी शिवराज पिता गणेश सेन द्वारा अपने माता-पिता की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना देवरी में अपराध क्रमांक 488/25, धारा 103(1) बीएनएस का पंजीकरण कर तत्काल प्रभाव से जांच प्रारम्भ की गई घटना की सूचना प्राप्त होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवरी शशिकांत सरयाम के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र की सक्रियता तथा सतत् निगरानी के आधार पर आरोपी की तलाश अभियान चलाया गया अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
0 Comments