दिनदहाड़े गोली चलाने वाले बदमाश की तलाश

भोपाल।अरेरा हिल्स थाना पुलिस दिनदहाड़े गोली चलाने वाले बदमाश की तलाश में जुटी है पुलिस की तहकीकात में आरोपी दीपेंद्र गुर्जर के ट्रेन में बैठकर भोपाल से बाहर जाने की जानकारी सामने आई है पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा हालांकि आरोपी ने पिस्टल और कार को कहां पर ठिकाने लगाया है अभी तक इसकी भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है दीपेंद्र के बारे में बताया गया कि वह मुरैना का रहने वाला है घटना के बाद से वह अपने घर भी नहीं पहुंचा और न ही किसी से संपर्क किया है।

Post a Comment

0 Comments