सागर।जैसीनगर इलाके में बने तालाब में शनिवार को एक बारहसिंगा करीब दो घंटे तक फंसा रहा इस दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया जिससे बारहसिंगा को गंभीर चोटें आईं और उसका एक सींग टूट गया वहीं जान बचाने के लिए बारहसिंगा तालाब से निकलकर पास के खेतों की ओर भागा लेकिन चोटों के कारण उसकी हालत बिगड़ गई स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बारहसिंगा को सुरक्षित निकाला इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल बारहसिंगा को अपने कब्जे में लिया प्राथमिक उपचार के बाद बारहसिंगा को बेहतर इलाज के लिए सागर भेजा गया वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारहसिंगा की हालत गंभीर है और उसका इलाज पशु चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।
0 Comments