सड़क निर्माण में बाधक मकान हटाए जायेंगे

सागर।धर्मश्री से मोतीनगर चैराहा सड़कमार्ग के चैड़ीकरण कार्य का निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि शहर में आवागमन को सुगम सरल बनाने हेतु सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है चौड़ी सड़कों का फायदा स्थानीय रहवासियों के साथ शहर के विकास में महत्वपूर्ण है यह मार्ग भोपाल से आने वालों के शहर में प्रवेश का प्रमुख मार्ग है उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के तहत बनाई जा रहीं सीसी रोड नालियों सहित यहां की बिल्डिंग लाईन की जानकारी संबंधित इंजिनियर्स से लेते हुए कहा कि धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा सड़क मार्ग के चौड़ीकरण में आ रही सभी बिल्डिंग की परमिसन नक्से आदि चेक करें।

Post a Comment

0 Comments