सागर। तिलककगंज में विराजमान परमपूज्य आर्यिका 105 विजिज्ञासा श्री माताजी संसंघ को बुंदेलखंड गुरुभक्त परिवार ने शनिवार को महाराष्ट्र प्रांत स्थित श्री णमोकार तीर्थ क्षेत्र में आगामी 6 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याण प्राणप्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका एवं श्रीफल भेंट कर दिव्य एवं भव्य महामहोत्सव में शामिल होने का आग्रह कर आशीर्वाद प्राप्त किया पूज्य आर्यिका माँ 105 विजिज्ञासा श्री माताजी ने परमपूज्य प्रज्ञाश्रवण आचार्य श्री 108 देवनन्दी जी महराज के चरणों में नमोस्तु निवेदित करते हुए भव्य एवं दिव्य आयोजन हेतु उपस्तिथ गुरु भक्त परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं निकट समय में श्री णमोकार तीर्थ पहुंचने हेतु आश्वासित किया श्रीमंत सेठ प्रवीण जैन दादा ने श्री णमोकार तीर्थ महामहोत्सव की विस्तृत जानकारी पूज्य आर्यिका माँ को दी आयोजन हेतु बुंदेलखंड क्षेत्र संयोजक श्रेयांश जैन ने महोत्सव से सम्बंधित कार्ययोजना पर पूज्य आर्यिका माँ से चर्चा की इस दौरान डॉ.सिंथिल पडेले पूज्य आर्यिका माँ एवं उपस्तिथ जनो को अवगत कराते हुए बताया कि तिलकगंज वार्ड स्थित मंगल धाम के मूलनायक 1008 भगवान आदिनाथ जी की प्रतिष्ठा परम पूज्य आचार्य श्री 108 देवनंदी जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में संपन्न हुई थी
इस अवसर पर श्रीकांत जैन विपिन जैन रविकांत सेठ,संजय जैन,एड.अरविन्द जैन रवि,संजय जैन बुंदेलखंड,राकेश जैन सजक जैन,राहुल पडेले,अमित संजू चौधरी,आशीष मरैया,प्रदीप लुहारी,सुनील तिलक गंज,सजक,संजोग बैटरी,दीपक जैन,दीप जैन,एवं गुरु भक्त परिवार के सदस्यगण उपस्तिथ रहें।
0 Comments