केंद्रीय जेल सागर में मनाया गया भाईदूज का पर्व, दूर दूर से आकर बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई में बांधा रक्षा का धागा

सागर।दीपावली के तीसरे दिन मनाए जाने वाले भाईदूज के पर्व पर केंद्रीय जेल सागर में बहनों ने अपने कैदी भाइयों की कलाई में रक्षा का धागा बांध कर भाइयों की रक्षा के लिए प्रार्थना की इस पावन मौके पर दूर दराज से आई महिलाओं ने सुबह से शाम लाइन लगा कर अपनी बारी आने का इंतजार किया और अलग अलग अपराध में बंद कैदी भाइयों से मिल कर भाईदूज का त्यौहार मनाया इस दौरान कई बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़ तो कई बहने भाई के गले लग रोने लगी इस पर्व में करीब 2 हजार से अधिक बहनों ने अपने भाइयों की कलाई में रक्षा कवच बांधा वहीं जेल अधीक्षक मानेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि हर साल भाई दूज पर हजारों की तादाद में कैदी भाइयों से मिलने बहने दूर दूर से आती है और भाईदूज का त्यौहार शांति पूर्वक मना कर भाई के लिए दुआ करके जाती है।

Post a Comment

0 Comments