विश्वविद्यालय राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. हरेकृष्ण मेहताब स्मृति व्याख्यान 24 को

सागर।शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार डॉ.हरेकृष्ण मेहताब प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इतिहासकार एवं समाज सुधारक की स्मृति के अवसर पर डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में दिनांक 24 अक्टूबर, 2025 को पूर्वान्ह 11:30 बजे रंगनाथन भवन में एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. जी.एस.बाजपेयी,कुलपति,राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय,नई दिल्ली, सारस्वत अतिथि प्रो.बलराम पाणी, डीन ऑफ़ कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. छबिल कुमार मेहर, उपनिदेशक राजभाषा गृह मंत्रालय,भारत सरकार उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.यशवंत सिंह ठाकुर करेंगे स्वागत वक्तव्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रो.हिमांशु कुमार पाण्डेय,विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता,विधि अध्ययनशाला प्रस्तुत करेंगे आभार ज्ञापन कुलसचिव डॉ. एस.पी.उपाध्याय के द्वारा किया जायेगा
इस अवसर पर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एन.एल.यू. नई दिल्ली एवं डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के मध्य एक अकादमिक समझौता एम.ओ.यू.भी होगा कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यगण, अधिकारी, शोधार्थी, छात्र-छात्राएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments