यम द्वितीया पर की कलम दवात एवं भगवान चित्रगुप्त की पूजा

सागर। गुरूवार के सांय 4 बजे बड़ा जीना परकोटा स्थित देव चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त का दूध दही शहद घृत शकर से अभिषेक कर पूजन हवन आरती की गई जिसके पश्चात् चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एड.अजय श्रीवास्तव ने वर्ष भर के आय व्यय का लेखा जोखा आडिट प्रस्तुत किया बताया कि कायस्थ समाज ब्रह्मा की काया से उत्पन्न हुये है और भगवान चित्रगुप्त के प्रकट्योत्सव से प्रारंभ होकर सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गई है चित्रांश बंधु यम द्वितीया पर कलम दवात की पूजन के पश्चात् ही नित्य कार्य प्रारंभ करते हैं वर्ष में दो बार यमद्वितीया की पूजन की जाती है मंदिर परिसर में जो निर्माण कार्य हुआ है उसकी विस्तृत जानकारी सचिव राजेन्द्र श्रीवास्तव ने दी कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव, ट्रस्ट के सचिव एड. राजेन्द्र श्रीवास्तव, चित्रांश मंगल भवन के संचालक ओंकार श्रीवास्तव, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव मोहन खरे डॉ.पवन श्रीवास्तव सुरेश कुमार श्रीवास्तव सतीश श्रीवास्तव राजकुमार पटवारी विनोद श्रीवास्तव प्रमोद खरे सुरेन्द्र श्रीवास्तव अनुराग श्रीवास्तव उर्मिला श्रीवास्तव तृप्ति श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments