कांग्रेस ने स्वच्छता अभियान चलाकर एवं बापू के प्रिय भजन गाकर मनाई गांधी जयंती

सागर।जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा गौर मूर्ति से जय स्तंभ तक स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कर्मचारियों का  सम्मान किया वही अध्यक्ष जाटव ने कहा की स्वच्छ भारत का सपना पूज्य महात्मा गांधी ने देखा था जिनके पद चिन्हों पर चलकर आज मोदी सरकार वाहवाही लूट रही है महात्मा गांधी ने हमेशा अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया जिससे उन्हें आज राष्ट्रपिता के रूप में पूजा जाता है
वही दशहरा के पावन पर्व पर निकलने वाले विशाल चल समारोह के पूर्व शहर की सड़कों की साफ सफाई की इसके उपरांत कांग्रेस जन सदर  स्थित लाल बहादुर शास्त्री चौक पर पहुंचकर जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूज्य पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके देश में दिए योगदान पर चर्चा की समस्त कांग्रेस जन वाहनों के साथ पुरानी गल्ला मंडी पहुंचकर पूज्य महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम के भजन गाए इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे।
 

Post a Comment

0 Comments