शनीचरी में मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप दो पक्षों में मारपीट

सागर। थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा शनीचरी क्षेत्र में हुए विवाद पर त्वरित सटीक एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए हालातों को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया दिनांक 16.03.2026 को शाम लगभग 07:00 बजे थाना गोपालगंज अंतर्गत बसुरयाना मोहल्ला, शनीचरी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश एवं घूरने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया जो देखते ही देखते उग्र मारपीट में बदल गया प्रथम पक्ष के फरियादी इशरार खान पिता इरफान खान, निवासी शनीचरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दूसरे पक्ष के व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू लाठी-डंडों एवं हाथ-मुक्कों से हमला किया जिससे उन्हें एवं उनके साथियों को चोटें आईं वहीं द्वितीय पक्ष के फरियादी समीर खान निवासी शनीचरी द्वारा भी प्रतिवेदन प्रस्तुत कर प्रथम पक्ष पर मारपीट एवं विवाद करने के आरोप लगाए गए घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया जिससे संभावित बड़ा उपद्रव टल गया घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया दोनों पक्षों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त किए गए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया शेष आरोपियों की सघन तलाश जारी है 

Post a Comment

0 Comments