सागर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर एक बड़ा हादसा टल गया गाड़ी नंबर 22912 हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही एक महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई महिला को गिरता देख यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया इसके बाद यात्रियों और रेलवे स्टाफ की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया घटना के बाद ट्रेन करीब 10 से 15 मिनट तक रुकी रही महिला को सुरक्षित ट्रेन में बैठाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की है, जबकि घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो सामने आने के बाद घटना का मामला लोगों के बीच चर्चा में आया समय रहते ट्रेन रुक जाने और यात्रियों की तत्परता से महिला की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
0 Comments