सागर। जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है थाना बांदरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, हत्या के प्रयास एवं हत्या जैसे तीन अलग-अलग गंभीर प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है थाना बांदरी के अपराध क्रमांक 362/2025 में आरोपी मानसिंह लोधी पिता कल्याण लोधी, निवासी ग्राम रूरावन, थाना छानबीला द्वारा एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की गंभीर घटना कारित की गई थी घटना के बाद से आरोपी लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था तथा पिछले छह माह से फरार था थाना बांदरी पुलिस ने लगातार तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश जारी रखी और सटीक सूचना के आधार पर ग्राम रूरावन में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की दूसरे प्रकरण में अप्रैल 2026 में ग्राम मोठी स्थित सड़क निर्माण सामग्री प्लांट के पास आरोपी रविंद्र उर्फ अमित एवं उसके साथियों द्वारा यश राजपूत के साथ लोहे की रॉड एवं पाइप से जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं इस मामले में थाना बांदरी में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया था तथा 08 नामजद आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे इसी क्रम में पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए रोहित पिता सुरेंद्र लठार, निवासी जिला जींद (हरियाणा) को गिरफ्तार किया आरोपी को बांदरी लाकर वैधानिक कार्रवाई की गई तीसरे प्रकरण में गत सप्ताह ग्राम हनोता में जमीन विवाद को लेकर आरोपी नरेंद्र लोधी, सुरेंद्र लोधी, देवेंद्र लोधी, अमर लोधी एवं अन्य द्वारा हरनाम सिंह लोधी के साथ कटरना, कुल्हाड़ी एवं डंडों से गंभीर मारपीट की गई थी उपचार के दौरान हरनाम सिंह लोधी की मृत्यु हो जाने पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई
इस प्रकरण में पूर्व में अमर लोधी, सुरेंद्र लोधी, मेमबाई एवं अनीता लोधी को गिरफ्तार किया जा चुका है पुलिस द्वारा लगातार की जा रही तलाश के दौरान मुख्य आरोपी नरेंद्र लोधी को सागर से गिरफ्तार कर लिया गया तीनों गंभीर प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के उपरांत सभी आरोपियों को उप जेल खुरई दाखिल कराया गया।
0 Comments