माँ कर्मा देवी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की

सागर।समस्त सकल साहू समाज एवं भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जन कल्याण समिति सागर मध्य प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी मुख्य मंत्री मोहन यादव  गोविंद सिंह राजपूत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री के नाम मांग पत्र को युवा मंडल द्वारा आयोजित 11 जोड़ो के नि:शुल्क  सम्मेलन में पधारे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत को  कार्यकम के प्रमुख भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जनकल्याण समिति  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृत साहू श्रीमति कृष्णा साहू प्रदेश महिला उपाध्यक्ष एवं उपस्थित समस्त सकल साहू समाज द्वारा सौंपा गया समिति की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा साहू ने मंत्री जी से निवेदन करते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी का नाम गोविंद है जो भगवान कृष्ण का ही नाम है मां कर्मा श्री कृष्ण भगवान जगन्नाथ स्वामी की बहुत बड़ी भक्त है अत: माननीय गोविंद जी से अपील की माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी तक मांग  पहुंचाए क्योंकि अधिकांशतः संत कर्मा देवी जी का जन्मदिन मार्च महीने में आता है और मार्च महीना मार्च क्लोजिंग का महीना है साथ ही इसी महीने में परीक्षाओं का भी समय होता है इससे राष्ट्रीय स्तर तक सामाजिक बंधु कार्यक्रम में पूर्ण  समय, मनोभाव से शामिल होने में असमर्थता महसूस करते हैं अतः माननीय जी से निवेदन है कि इस मां कर्मा देवी को संत की उपाधि के साथ उनकी जयंती को राजपत्र में स्थापित कर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की कृपा करें जैसे कि अन्य संतों की जयंती को राजपत्र में शामिल कर राष्ट्रीय अवकाश प्रदान किया गया है इस अवसर पर भक्त शिरोमणि जनकल्याण समिति के सभी सदस्य, युवा मंडल साहू समाज सागर के सभी सदस्य, महिला मंडल, साहू समाज के ट्रस्टी, वरिष्ठ पदाधिकारी, राजनैतिक पदाधिकारी समाज के विभिन्न शासकीय कर्मचारी व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने बात का समर्थन किया ।

Post a Comment

0 Comments