सागर।जिले के मूल्यांकन कर्त्ताओं ने संचालक राज्य शिक्षा केंद्र के नाम सागर मूल्यांकन प्रभारी डाइट प्राचार्य अखिलेश कुमार पाठक को बोर्ड पैटर्न परीक्षा पांचवीं,आठवीं के मूल्यांकन परिश्रमिक मानदेय बढ़ाने तथा बोर्ड परीक्षा जैसे ही परिवहन भत्ता,मंहगाई भत्ता दिए जाने हेतु मांग पत्र सौंपा गया विगत कई वर्षों से जब से इस प्रकार मूल्यांकन किया जा रहा, 3 रूपये प्रति कॉपी मानदेय दिया जा रहा यह मूल्यांकन ब्लॉक स्तर पर कराया जाता है लेकिन टी ए एवं डी ए के कोई प्रावधान आज तक नहीं है ज्ञापन सौंपते हुए चर्चा में कहा कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं की मूल्यांकन के मानदेय की राशि 3 रुपए के स्थान पर कम से कम ₹15 प्रति उत्तर पुस्तिकाएं 8 वी एवं 10 रुपए 5 वी की जावे एवं प्रति दिवस प्रति शिक्षक को कम से कम 100 उत्तर पुस्तिकाओं की सीमा घटाकर कम से कम 75 की जाए और मुख्य परीक्षक उपमुख्य परीक्षक तथा मूल्यांकन केंद्र अधिकारियों के प्रति दिवस मिलने वाले मानदेय में वृद्धि की जावे तथा प्रतिवर्ष मानदेय निर्धारित समय सीमा में मिल ही जाना चाहिए इस अवसर पर कृष्णा साहू, विजया मिश्रा, मनहरण अग्निहोत्री, भगीरथ विश्वकर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव,संतोष सेन,नीरज बोहरे,मंगेश साहू एवं अन्य सभी मूल्यांकनकर्त्ता उपस्थित रहे।
0 Comments