जिलाबदर बदमाश फिर लौटा सागर बड़ी वारदात की फिराक में था सक्रिय

सागर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में थाना मोतीनगर पुलिस को दिनांक 17 मार्च 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिलाबदर किया गया आदतन आरोपी सूरज आठ्या प्रतिबंध आदेश की अवहेलना करते हुए पुनः सागर क्षेत्र में प्रवेश कर ग्राम अमावनी के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है तथा किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी गई पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, किन्तु पुलिस टीम की सटीक घेराबंदी एवं तत्परता के चलते उसे बामुश्किल पकड़ लिया गया
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज पिता नंदराम आठ्या, उम्र 29 वर्ष निवासी पंतनगर वार्ड, सागर बताया आरोपी से सागर में प्रवेश का वैध कारण पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका जांच में पाया गया कि आरोपी को पूर्व में जिला दण्डाधिकारी सागर द्वारा 01 वर्ष की अवधि के लिए जिले की सीमाओं से निष्कासित जिलाबदर किया गया था जिसकी वह खुलेआम अवहेलना कर रहा था उक्त कृत्य पर आरोपी के विरुद्ध धारा 223(ए) भारतीय न्याय संहिता एवं मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड (हिस्ट्रीशीटर)
गिरफ्तार आरोपी थाना मोतीनगर का निगरानी बदमाश है जिसके विरुद्ध हत्या प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट सहित कुल 14 गंभीर अपराध पूर्व से दर्ज हैं।


Post a Comment

0 Comments