विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ विश्वविद्यालय में सेवा पर्व का भव्य आयोजन

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के ललितकला एवं प्रदर्शनकारी कला विभाग में दिनांक 30 सितंबर 2025 को सेवा पर्व विकसित भारत के रंग कला के संग विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में आयोजित सेवा पर्व अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में कला की भूमिका को रेखांकित करना था कार्यक्रम का शुभारंभ कौटिल्य भवन ललितकला एवं प्रदर्शनकारी कला विभाग वैली कैंपस में हुआ मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.पंकज तिवारी निदेशक EMRC एवं प्रख्यात कला निर्देशक और विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री ज्योति सिंह, प्रख्यात समसामयिक चित्रकार, उपस्थित रहीं कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक संकाय प्रमुख एवं विभागाध्यक्ष डॉबलवंत सिंह भदौरिया थे कार्यक्रम की प्रथम गतिविधि के रूप में रंगमंच के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया स्वच्छता ही सेवा नामक एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक तैयार किया गया, जिसका मंचन विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थानों पर किया गया इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को अत्यंत सहज और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। 

Post a Comment

0 Comments