सागर।मंत्री गोविंद सिंह राजपूत गुरुवार, 02 अक्टूबर 2025 को सागर जिले में आयोजित विभिन्न दशहरा कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे इस दौरान वह मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए विजयदशमी के पावन पर्व पर शस्त्र पूजन और रावण दहन जैसे महत्वपूर्णआयोजनों में शामिल होंगे मंत्री राजपूत दोपहर 2:30 बजे पुलिस लाइन, सागर में आयोजित शस्त्र पूजन समारोह में भाग लेंगे इसके बाद शाम 6:00 बजे वे नगर परिषद राहतगढ़ द्वारा दशहरा मैदान, राहतगढ़ में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे इसके पश्चात शाम 7:00 बजे जनपद प्रांगण,जैसीनगर में विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम और रावण दहन समारोह में शामिल होंगे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा,विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है यह हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है शस्त्र पूजन और रावण दहन जैसे आयोजन हमें हमारी परंपराओं से जोड़ते हैं और समाज में एकता व सकारात्मकता का संदेश देते हैं मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लें और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को और समृद्ध करें आयोजकों ने सभी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें सफल बनाने की अपील की है यह आयोजन सागर जिले में दशहरा उत्सव की भव्यता को और बढ़ाएंगे, जिसमें स्थानीय जनता के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
0 Comments