सागर।थाना गौरझामर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंगवारा भजिया भटार रोड से एक बिना नंबर की सफेद महिन्द्रा बुलेरो वाहन में अवैध शराब लाई जा रही है सूचना पर थाना गौरझामर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली जिसमें 8 कार्टून 400 पाव तथा पीली प्लास्टिक बोरी में भरे 50 पाव कुल 450 पाव देशी लाल मसाला शराब कीमत करीब ₹45,000/- बरामद हुई वाहन चालक छोटू उर्फ आलोक दुबे पिता राजेश दुबे उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम नयानगर, हाल हाता तिराहा गौरझामर एवं उसका साथी रामकृष्ण यादव पिता हरिराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चिरचिटा सुकजू थाना देवरी शराब परिवहन कर रहे थे पूछताछ पर वे शराब संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए पुलिस द्वारा उक्त अवैध शराब ₹45,000/- एवं बिना नंबर की महिन्द्रा बुलेरो वाहन ₹2,00,000/- कुल मशरूका ₹2,45,000/- जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
0 Comments