पुलिस कंट्रोल रूम की तत्परता गुम हुआ पर्स 6 घंटे में कराया बरामद

सागर। दिनांक 28.10.2025 को दोपहर करीब 13:00 बजे ममता मेहरा, निवासी आर्मी एरिया परेड मंदिर के पास, अत्यंत भावुक अवस्था में पुलिस कंट्रोल रूम सागर पहुँचीं और उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान को बताया कि वे परेड मंदिर से कबूला पुल तक एक ऑटो में तथा वहां से ऑटो बदलकर कटरा गई थीं, इसी दौरान उनका पर्स कहीं गिर गया है पर्स में बैंक, कैंटीन तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पैसे मौजूद थे उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान द्वारा तुरंत कंट्रोल रूम टीम को सक्रिय करते हुए महिला आरक्षक कृतिका मिश्रा को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए लगाया गया जांच में पहला ऑटो जिसमें ममता मेहरा परेड मंदिर से कबूला पुल तक गई थीं, चिन्हित किया गया ऑटो के फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए, जिस पर संबंधित ऑटो चालक स्वयं कंट्रोल रूम पहुँचा और बताया कि उसके पास पर्स नहीं है इसके बाद दूसरा ऑटो, जो कबूला पुल से कटरा गया था, को खोजने के लिए आशीष दुबे को लगाकर खोजा गया ऑटो के संभावित नंबर से चालक का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया, जो सोहेल नामक चालक का था संपर्क करने पर सोहेल क भाई से जानकारी लेकर सीधे सोहेल तक पहुँचा गया तत्पश्चात सोहेल को कंट्रोल रूम बुलाया गया सोहेल ने बताया कि पर्स उसके ऑटो में रह गया था उन्होंने पर्स सुरक्षित रूप से वापस ममता मेहरा को सौंप दिया।

Post a Comment

0 Comments