सागर।जिले के राहतगढ़ थाना अंतर्गत चंद्रापुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से की है पीड़ित का कहना है कि 23 अक्टूबर की रात उसकी पत्नी ने देखा कि उसकी बेटी कमरे में नहीं है इसकी सूचना पत्नी ने अपने परिवार को दी जिसके बाद आस पास इलाके में ढूंढने का प्रयास किया उसके बाद बेटी के ना मिलने पर थाना राहतगढ़ पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पीड़ित परिवार के अनुसार नाबालिग बेटी का कोई सुराग नहीं मिला जिससे परेशान परिवार ने पुलिस अधीक्षक से जल्द कार्यवाही करने के लिए शिकायत की है फिलहाल परिवार को क्षेत्र के ही कुछ लोगों पर आशंका है जो पीड़ित की नाबालिग बेटी को बहलाफुसला कर ले गए है लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं है कि वही लोग इस घटना में शामिल है वह पुलिस जांच का विषय है।
0 Comments