सागर।जिले देवरी थानांतर्गत झुनकू वार्ड के रहने वाले संतोष राय अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां क्षेत्र के ही रहने वाले धर्मेंद्र राजपूत, राघवेंद्र राजपूत,गोलू रजक, रोहित सेन, कमलापत प्रजापति, देवेंद्र राजपूत द्वारा बीती रात परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है पीड़ित संतोष ने बताया कि यह सभी लोग शराब बेचने और जुआ खिलाने का काम करते है और मामूली बात पर झगड़ा करते रहते थे जिस पर कहा सुनी होने के बाद पूरे परिवार के साथ मारपीट की है वहीं पीड़ित संतोष ने देवरी पुलिस पर भी आरोप लगाया कि इन माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही इसलिए देवरी पुलिस और इन दबंगों की शिकायत परिवार के साथ आ कर पुलिस अधीक्षक से कर न्याय की गुहार लगाई है।
0 Comments