जीआरपी ने चार प्रकरणों में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया

सागर। जीआरपी ने चार प्रकरणों में लबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने उक्त आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया थाना प्रभारी एचएल चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री शिमाला प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना मरावी के निर्देशन में वउप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी श्रीमती अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने का विशेष अभियान चलाने का निर्देश प्रास हुआ था इसी क्रम में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया जिसमें प्रचान आरक्षक देवेंद्र सिंह आरक्षक चंदन सिंह को शामिल किया गया टीम के द्वारा स्थाई वारंटी प्रकरण क्रमांक 3555/16 में धारा 380 प्रकरण क्रमांक 3562/16 में धारा 403 प्रकरण क्रमांक 3561/16 में धारा 380 प्रकरण क्रमांक 3559/16 में धारा 380 का स्थाई वारंटी सुनील उर्फ मुर्गी पिता फूलचंद अहिरवार निवासी ग्राम बाधवारी सड़खरी थाना खुरई लगातार फरार होने फरारी काट रहा था जिसकी पुलिस लगातार तलाश की जा रही थी जिसे मुखबिर की सूचना पर भोपाल से गिरफ्त्तार किया पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Post a Comment

0 Comments