खेत में लगी सब्जियों को पक्षियों से बचाने का अनोखा प्रयास

सागर।बाघराज वार्ड में रहने वाले जमना प्रसाद एक किसान है जो सब्जियों को खेत में बो कर अपना जीवन यापन करते है इनके खेत पर लगी मछली जाली को लगा देख जागरूकता की पहल की है जमना ने बताया कि फलदार पौधे फल भाजी और अन्य सब्जियां छोटे बच्चों की तरह सहेजनी पड़ती है, इनको बचाने के लिए जरूरत के हिसाब से दवाओं का छिड़काव भी करते है और पक्षियों से बचाने के लिए मछली जाली भी लगा डाली उनका कहना है कि पक्षियों के द्वारा खेत में लगी सब्जी भाजी और फलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था तभी बिना नुकसान के मछली जाली लगाने का उपाय सूझा और 2 से 3 हजार रुपए खर्च कर जाली लगाई इससे खेत में लगी सब्जियां भी सुरक्षित रहती है और पक्षियों को भी कोई नुकसान नहीं हो पाता इनकी ये पहल बेहद पसंदीदा है इसे कोई भी किसान अपने खेत में उपयोग कर सकता है और फसल बचा सकता है।

Post a Comment

0 Comments