हत्या के अज्ञात प्रकरण का सफल खुलासा आरोपी गिरफ्तार

सागर।थाना रहली को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छिरारी में चकेश जैन के खेत के सामने रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक की गई, जिसकी पहचान दीपक साहू निवासी चांदपुर के रूप में हुई शव का पीएम कराया जाकर मर्ग क्रमांक 111/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया मर्ग जांच के दौरान फरियादी जमुना साहू के कथनों में यह तथ्य सामने आया कि दीपक की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट कर चोट पहुँचाने से हुई है कथनों के आधार पर थाना रहली में अपराध क्रमांक 571/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा को तत्काल अवगत कराया गया वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में थाना रहली पुलिस द्वारा की गई सघन पतारसी के दौरान लगातार जुटाई गई सूचनाओं साक्ष्यों के आधार पर संदेही रामसेवक पिता हीरालाल साहू उम्र 58 वर्ष निवासी छिरारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई पूछताछ पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि करीब 08 माह पूर्व मृतक दीपक साहू उसकी दुकान पर कार्य करता था बाद में नौकरी छोड़कर अन्यत्र कार्य करने लगा तथा ग्राहकों को उसके विरुद्ध भड़काने लगा साथ ही दीपक का आना जाना लक्ष्मी व हल्ली प्रजापति के घर होने से आरोपी ने उसे मना किया था दिनांक 21.09.2025 को आरोपी ने दीपक को लक्ष्मी प्रजापति के घर पर देखकर गुस्से में आकर हत्या करने की योजना बनाई उसी रात आरोपी ने चकेश जैन के खेत के पास दीपक को रोककर लोहे के पाइप से वार कर उसकी हत्या कर दी आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया आरोपी रामसेवक साहू को गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया गया है जहां से  न्यायालय के आदेश से आरोपी को जेल भेजा गया। 


Post a Comment

0 Comments