सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के राजभाषा प्रकोष्ठ के तत्त्वावधान में विश्वविद्यालय की राजभाषा कार्यान्व यन समिति की तिमाही बैठक एवं हिंदी पखवाड़ा- 2025 का ‘पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह विश्वविद्यालय के गौर समिति कक्ष में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर के युवा एवं ऊर्जावान जेल अधीक्षक मानेन्द्रम सिंह परिहार थे कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाय.एस. ठाकुर ने की कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य देते हुए संयुक्त कुलसचिव एवं राजभाषा अधिकारी संतोष सोहगौरा ने कहा कि हिंदी के प्रगामी प्रयोग के लिए हम सभी कटिबद्ध हैं और वह दिन दूर नहीं जब हिंदी न केवल राष्ट्रभाषा बल्कि संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा बनेगी उन्हों ने बताया कि हिन्दीन का प्रचार-प्रसार न केवल देश में बल्कि पूरे विश्वक में हो रहा है स्पेानिश भाषा को पछाड़ते हुए हिंदी वैश्विक प्रसार के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिंदी पखवाड़ा में हुए विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि पखवाड़े के दौरान केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों से लेकर विश्विविद्यालय के विद्यार्थियों शोधार्थियों, शिक्षकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों सभी के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए मुख्य अतिथि मानेन्द्र सिंह परिहार ने हिन्दी पखवाड़ा के आयोजन के बारे कहा कि यह एक सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी आयोजन है उन्होंने कहा कि हिंदी रोजगार की भाषा के रूप में स्थापित हो चुकी है हमारे अनेक युवा हिंदी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं इसलिए अब यह आवश्यक है कि पूर्ण आत्मविश्वास के साथ हिंदी का प्रयोग किया जाए सरकार भी अपने स्तर पर इस दिशा में अपने प्रयास तो कर रही है लेकिन इसमें नागरिक समाजऔर स्थानीय प्रशासन की भूमिका महत्त्वपूर्ण है उन्हों ने इस दिशा में विश्विविद्यालय के राजभाषा प्रकोष्ठ एवं उसके प्रभारी अधिकारी सोहगौरा के प्रयासों को अनुकरणीय बताया समारोह की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाय.एस ठाकुर ने कहा कि हिंदी हमारे स्व्प्नों की और अंत:करण की भाषा है हम अपने हर्ष और विषाद की अभिव्यक्ति अपनी मातृभाषा में ही करते हैं आवश्यकता है तो इसे अपने कार्यालयीन व्यवहार में भी अधिकाधिक प्रयोग किए जाने की विश्वविद्यालय द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार और बढ़ावा देने के लिए त्वरित गति से प्रयास किये जा रहे हैं इस अवसर पर हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा पदक एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया पुरस्काृर विजेताओं में सहायक कुलसचिव दीपक कुमार शाक्य राजकुमार पाल,श्रीमती ए.लक्ष्मी,राजू प्रसाद,सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ से डॉ.रूपेन्द्रा चौरसिया एवं सचिन सिंह गौतम,कर्मचारियों में अंकित जैन,अभिनव अग्निहोत्री,श्रीमती शिवानी चौरसिया तथा विद्यार्थियों कु. वेदिका दुबे कार्तिक चौरसिया एवं रचित श्रीवास्तव सहित हिन्दी विभाग की अध्यक्ष प्रो.चंदा बैन, कुलसचिव डॉ. सत्यप्रकाश उपाध्याय, डोआ प्रो.विनोद भारद्वाज,प्रो.यू.के.पाटिल,अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे आभार ज्ञापन कुलसचिव डॉ.सत्यपप्रकाश उपाध्याय ने दिया कार्यक्रम का संचालन राजभाषा प्रकोष्ठ के अभिषेक सक्सेेना ने किया विशेष सहयोग विनोद रजक का रहा।
0 Comments