सागर।कलेक्टर संदीप जी आर ने आज कलेक्टर कार्यालय के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट जनसुनवाई स्थल पर रिसेप्शन एवं पूछताछ केन्द्र के साथ आवक जावक केन्द्र भी बनाएं साथ में सभी बैंकों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाने के साथ साथ वित्तीय जागरूकता केन्द्र भी स्थापित करें निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर राजनंदिनी शर्मा, संयुक्त कलेक्टर आरती यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे
कलेक्टर संदीप जी आर ने आज कलेक्टर कार्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी बैंक परिसरों को दिव्यांग फ्रेण्डली बनाए जिससे दिव्यांग, बुजुर्ग, गर्भवती माताएं सहित अन्य आवश्यक व्यक्तियों को बैंक आने जाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े साथ ही सभी बैंकों में वित्तीय साक्षरता हेतु एक सहायता केन्द्र भी स्थापित किया जाए जिससे कि बैंक में आने वाले व्यक्तियों को बैंक में बैंक से संबंधित जानकारी प्रदान की जा सकते एवं आवश्यकता पड़ने पर उनके कागजी दस्तावेज भी तैयार कराए जा सकें इसी प्रकार बैंक परिसर के चारों तरफ साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए और मुख्य गेट पर वॉचमैन की तैनाती की जाए जिससे कि कोई भी तम्बाकू, गुटका, बीड़ी, सिगरेट का इस्तेमाल न कर सके कलेक्टर संदीप जी आर ने बीना से आए बुजुर्ग खुमान से चर्चा करते हुए पूछा कि आप सागर क्यों आए और आपको क्या जरूरत है खुमान ने बताया कि मुझे अनेक प्रकार की जानकारी चाहिए थी इसलिए मैं सागर आया हूं पूछताछ केन्द्र पर मुझे सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो गई है अब मैं वापिस जाउंगा कलेक्टर ने खुमान से पूछा की आपके परिवार में कौन कौन है आपके पास कितनी खेती है और आप क्या करते हो इस पर खुमान ने बताया कि मेरे पर डेढ एकड़ खेती है और मेरे दो बच्चे हैं और मैं खेती करता हूं।
0 Comments