सागर।शासकीय कन्या महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉक्टर सरिता जैन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को 10 बजे जैविक खेती के संबंध में जागरूकता रैली निकाली गई और एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर आनंद तिवारी प्राचार्य ने जैविक खेती जागरूकता पखवाड़ा का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया की आम जनता को जैविक खेती के लाभों और तकनीकों के बारे में जागरूक करना है ताकि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो और टिकाऊ व पौष्टिक भोजन को बढ़ावा मिले डॉ संजय दुबे ने छात्रों को जैविक खेती के संबंध में सूक्ष्म जानकारी दी और बतलाया की कीटनाशक दवाइयां हमारे शरीर में पहुंचकर विभिन्न भयानक बीमारियों को निमंत्रण दे रही हैं इसलिए उन्होंने कहा कि जैविक खेती के लिए आप लोग कृषकों को जागरुक करिए
वही डॉक्टर सरिता जैन ने सेवा पखवाड़ा अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए जैविक खेती के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि किसानों और उपभोक्ताओं को जैविक खेती के महत्व और उसके पर्यावरणीय स्वास्थ्य लाभों के बारे में आप सभी को जानकारी होना चाहिए उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर है और आत्मनिर्भर भारत तभी संभव है जब किसान मजबूत हो और मिट्टी उर्वरक हो इस दौरान संकल्प लिया गया कि धरती को बचाएंगे रसायन हटाएंगे जैविक खेती अपनाएंगे भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे इसी के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दी।
0 Comments