सागर।कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा लगातार अभिनव पहल की जा रही है इसी परिपेक्ष में उन्होंने किसान संघों के पदाधिकारी एवं किसान भाइयों से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में उनकी समस्याएं सुनी एवं तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी दिए उन्होंने कहा कि किसान भाइयों के समन्वय के साथ ही खाद उर्वरक का वितरण किया जाएगा एवं संपूर्ण जानकारी किसान भाइयों के संघ पदाधिकारियों को पूर्व से दी जाए जिससे कि समन्वय एवं शांति के साथ खाद वितरण हो सके कलेक्टर ने कहा कि सभी किसान भाई प्राकृतिक खेती जैविक खेती के लिए आगे आए एवं उसका उत्पादन करें, जैविक खेती के माध्यम से आप सभी आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा उन्होंने कहा कि आपकी सभी समस्याओं को तत्काल दूर किया जाएगा किसान संघ के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि खाद उर्वरक वितरण केन्द्रों पर अतिरिक्त काउंटर बढ़ाए जाएं जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी खाद वितरण केंद्र पर अतिरिक्त काउंटर बनाएं जिससे कि किसान भाइयों को परेशानी का सामना न करना पड़े और साथ में कहा कि खाद उर्वरक की उपलब्धता के अनुसार टोकन वितरण किया जावे और खाद का वितरण प्रातःकाल से ही शुरू किया जाए कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि किसान भाई खाद यूरिया, डीएपी के स्थान पर एनपीके का उपयोग करें यह एनपीके डीएपी के बराबर ही फसलों को फायदा देगा उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से कहा कि आप एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करें जिसमें किसान भाइयों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनको दूर करें और किसान भाइयों की वीडियो बनाकर उसमें शेयर करें इस अवसर पर धीरज सिंह ठाकुर सत्यजीत सिंह राजेश सैनी रणवीर सिंह मुन्नू पाराशर जितेंद्र राजपूत कुमार रामधर सिंह डॉ.राजकुमार लोधी,रजनीश ठाकुर,जंग बहादुर सिंह,रघुराज सिंह तोमर,संदीप ठाकुर,नारद यादव,प्रीति पाल सिंह ठाकुर, सीताराम ठाकुर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं किसान संघों के पदाधिकारी मौजूद थे।
0 Comments