सागर।मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के जिला इकाई सागर महासंघ के तत्वाधान में जिला इकाई सागर द्वारा शुक्रवार को 2 बजे बैंक का घेराव किया घेराव में कलम बंद आंदोलन जारी रखा जिसमें सागर जिले के समस्त सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कर्मचारियों की मांग है कि सहकारिता के माध्यम से मिलने वाले गरीब तबके एवं किसानों को लाभ से पूर्णता लाभ मिले और किसानों के लिए खाद एवं पीडीएस पर वितरण होने वाले खाद्यान्न को भंडारित करें जिससे कोई भी किसान परेशान न हो सके फिलहाल बैंक के अधिकारियों के द्वारा मांगे पूरी करने का आश्वासन मिला है जिससे सहकारिता कर्मचारियों ने घेराव समाप्त कर दिया है लेकिन हड़ताल जारी है।
0 Comments