विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता शपथ दिलाई गई

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  केअर्थशास्त्र विभाग में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 केअंतर्गत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रो.डी के नेमा अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग प्रो.गिरिश मोहन दुबे सेवानिवृत्त प्रो. एवं पूर्व विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग प्रो.केशव टेकाम विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग प्रो. उत्सव आनंद विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग डॉ.आर वेंकटामुनी रेड्डी,डॉ.वीरेन्द्र सिंह मटसेनिया डॉ.अखिलेश सिंह,डॉ. एकता श्रीवास्तव समस्त विभागीय कर्मचारीगण एवं शोधार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के शोधार्थी एवं अर्थशास्त्र विभाग के समस्त शोधार्थी एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के दौरान शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से स्वच्छता विषय एवं एकल उपयोग प्लास्टिक को त्यागने पर चर्चा की गई इस दौरान प्रो.डी.के.नेमा अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकगण कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

Post a Comment

0 Comments