विश्वविद्यालय में रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी कार्यशाला का आयोजन

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.यशवंत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में उन्नतअनुसंधान केंद्र सीएआर के द्वारा लेज़र रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी एलआरएस पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण में कुल 18 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया उन्नतअनुसंधान केंद्र की मुख्य समन्वयक, प्रो.श्वेता यादव की पहल पर सीएआर में उपलब्ध विभिन्न परिष्कृत उपकरणों पर कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है डॉ. विवेक कुमार पांडे प्रभारी, सीएआर ने सीएआर के संक्षिप्त परिचय के साथ सत्र की शुरुआत की और ऐसे कार्यक्रमों के महत्व के बारे में प्रतिभागियों कोजानकारी दी व्याख्यान सत्र में मुख्य वक्ताडॉ.आशीष कुमार के द्वारा बताया गया किएलआरएस एक महत्वपूर्ण कैरेक्टाराइजेशन तकनीक है जिसका उपयोग क्वालिटी कंट्रोल, फेलियर ऐनालिसिस,सैम्पल आइडेंटिफिकेशन, मटेरियल कैरेक्टराइजेशन और सामान्य रूप से सैम्पल के भौतिक और रासायनिक गुणों की जांच करने के लिए किया जाता है हैंड्स ऑन सत्र रमन स्पेक्ट्रोमीटर के हार्डवेयर भाग और इसके सहायक उपकरणों के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुआ विभिन्न पृष्ठभूमियों के सैम्पल विश्लेषण करने पर विशेष जोर दिया गया प्रतिभागियों को सैम्पल तैयार करने, उसके विश्लेषण से लेकर डेटा व्याख्या तक की पूरी जानकारी प्रदान की गई डॉ. आशीष कुमार ने प्रतिभागियों की रुचि के क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों पर विचार किया एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया समापन सत्र में प्रतिभागियों से कार्यशाला के बारे में प्रतिक्रियाएं ली गईं रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी पर संपूर्ण हैंड्स ऑन सत्र, उन्नत अनुसंधान केंद्र की तकनीकी टीम की देखरेख में आयोजित किया गया।

Post a Comment

0 Comments