सागर।थाना कैंट अंतर्गत ओ सी लाइन के पास एक पार्क में एक युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना रात की बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक युवक का गला रेत कर हत्या को अंजाम दिया है जानकारी के मुताबिक मृतक करण पटेल शहर के मकरोनिया इलाके के रजाखेड़ी के पास पत्नी और बच्चों के साथ किराए से रहता था मृतक मूलतः बंडा का रहने वाला था और जेरई में एक फैक्ट्री में काम करता था इसके अलावा मृतक अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था जिसकी शिकायत पत्नी ने कई बार मकरोनिया थाने में की थी बीती रात से मृतक करण पटेल गायब था जिसकी सुबह के समय बॉडी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी मौके पर पहुँची पुलिस और FSL टीम ने की जांच पड़ताल शुरू करके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
0 Comments