कॉंग्रेस कार्यालय के सामने मौन धरना देकर महिलाओं ने राहुल गांधी के पुतले को जलाया

सागर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत माता जी पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गईअपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा तीन बत्ती स्थित कॉंग्रेस कार्यालय के सामने मौन धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया  पदाधिकारी जनप्रतिनिधि मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम जन शामिल हुए मौन धरना प्रदर्शन दोपहर 12 बजे शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता हाथों में कॉंग्रेस और इनके नेताओं के विरोध में लिखे नारों की तख्तियां लेकर आक्रोश के साथ शामिल हुईं धरना स्थल पर पूरे समय ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से "श्री राम धुन और भजन" गुंजायमान होते रहे  तयसमय उपरांत धरना स्थल पर उपस्थित सभी मातृ शक्ति पदाधिकारी,कार्यकर्ता ने हाथों में तख्तियां लेकर "राहुल गांधी माफ़ी मांगों-कॉंग्रेस पार्टी माफ़ी मांगों के नारों का उद्घोष करते हुए यातायात थाने की ओर जुलूस के रूप में कूच किया जंहा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी  और कांग्रेस का पार्टी अलग अलग पुतला जलाया गया भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने कहा कि जब तक कॉंग्रेस पार्टी और इनके नेता देश की महिलाओं से माफ़ी नहीं मंगाते तब तक हम निरन्तर विरोध प्रदर्शन जारी  रखेंगे उन्होंने कहा कि हम सभी इस पावन गणेशोत्सव में बुद्धि प्रदाता भगवान श्री गणेशजी से कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं को सदबुद्धि देने के लिए प्रार्थना करेंगे साथ ही उन्होंने विरोध प्रदर्शन में शामिल मातृ शक्ति जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
महापौर संगीता तिवारी पार्षद रानी पराग बजाज याकृति जड़िया सहित अन्य महिला नेत्रियो ने कॉंग्रेस नेता के बयान की निंदा की विरोध प्रदर्शन में सुषमा यादव निवेदिता रत्नाकर,सविता साहू,मेघा दुबे प्रतिभा चौबे,तृप्ति सिंह,नेहा जैन नीलम अहीरवार,शारदा कोरी,अनिता अहीरवार सोनिया तिवारी,मोनिका प्रजापति मीरा चौबे,सुनीता रैकवार,यकृति जड़िया,पूनम पटेल,राजकुमारी पटेल उर्मिला सहारे स्नेहलता साहू,सुमन साहू सविता साहू रश्मि कुशवाहा,जयंती मौर्य सरिता खटिक मंजू केशरवानी,आयुषी चौरसिया,रूबी पटेल,पूजा सोनी,गीता खरे छाया केशरवानी सोना पटेल एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मातृशक्ति व आमजन शामिल हुए।

  

Post a Comment

0 Comments