तेज रफ्तार बस से सड़क हादसे में जीआरपी एएसआई की मौत बस जप्त चालाक फरार

दमोह।शहर के क्रिश्चियन कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले जीआरपी सहायता केंद्र दमोह के प्रभारी महेश कोरी की रविवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई एएसआई कोरी सुबह अपनी ड्यूटी निभाने के लिए बाइक से घर से निकले थे शहर के बीच जबलपुर से सागर जाने वाले मुख्य मार्ग पर किल्लाई नाका चौराहे के पास एक यात्री बस चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया खबर मिलते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक एएसआई कोरी के परिजनों को सूचना दी पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments