डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित “राष्ट्रीय खेल दिवस” के अंतर्गत तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के समापन अवसर पर आज टेबल टेनिस खेल का आयोजन किया गया जिसमे जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया इसी क्रम में आज खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पोषण तथा आहार पर संवाद आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत प्रो यू के पाटिल ने खेल प्रदर्शन के दौरान तथा सामान्य रूप से स्वस्थ जीवन शैली को जीने के लिए उपयुक्त पोषण तथा आहार से संबंधित मार्गदर्शन छात्र/छात्राओं एवं खिलाड़ियों को प्रदान किया जिसमें हमारी दैनिक दिन चर्या में हमारे आस-पास पाये जाने वाले मौसम अनुरूप फल एवं सब्जियों के समयानुसार सेवन से व्यक्ति एक स्वस्थ जीवन शैली किस प्रकार अपना सकता है वह जानकारी भी साझा की साथ ही खिलाड़ी बिना किसी सप्लीमेंट का उपयोग किए बिना प्राकृतिक रूप से प्राप्त स्रोत से आहार एवं पोषण पूर्ति कर अपने खेल प्रदर्शन के स्तर को बड़ा सकता है खिलाड़ियों की पोषण और आहार से संबंधित कई जिज्ञासाओं का समाधान प्रो पाटिल द्वारा छात्र/छात्रों एवं खिलाड़ियों से संवाद के द्वारा किया गया
निदेशक डॉ विवेक बी साठे ने तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की संचालन डॉ मनोज जैन एवं महेंद्र कुमार ने किया आज इस अवसर पर डॉ रंजन मोहंती मिलिंद देओस्कर,शैलेंद्र यादव, विक्रम श्रीवास्तव, दीपक दुबे, अमित, बंटी नितिन शर्मा, डॉ दुर्गेश यादव, मनोज यादव, मूरत सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह भोले राजा, मनीष यादव, श्रीराम, आलोक चौबे, ऋषि बर्डिया, अभिषेक रोहित, अनिल ब्राह्मणकर, राजकुमार रजक, जय प्रकाश, हिम्मत सिंह उपस्थित रहे।
0 Comments