श्री लवकुश जन्म उत्सव एवं चल समारोह का आयोजन कुशवाहा समाज द्वारा 24 अगस्त को किया जा रहा है इस उपलक्ष्य में कुशवाहा एवं पटेल समाज के पदाधिकारी ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निज निवास मातेश्वरी पहुंचकर उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया पटेल एवं कुशवाहा समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभा यात्रा रविवार 24 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से श्री राम जानकी करीला धाम मंदिर परिसर राजीव नगर वार्ड से निकाली जाएगी यह शोभायात्रा मोती नगर राहतगढ़ बस स्टैंड से प्रारंभ होकर बड़ी माता विजय टाकीज से तीन बत्ती होते हुए श्री राम जानकी मंदिर परिसर राजीव नगर वार्ड में संपन्न होगी
इस दौरान कुशवाहा समाज के पदाधिकारियों ने सेमरा बाग में भगवान लवकुश मंदिर के निर्माण में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया आमंत्रण देने पहुंचे समाज के पदाधिकारियों को मंत्री राजपूत ने शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि वह कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित होंगे उन्होंने कुशवाहा एवं पटेल समाज के लिए श्री लवकुश जन्मोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं दी इस दौरान प्रभु दयाल पटेल कुशवाहा,आरएस पटेल,डालचंद कुशवाहा, राजकुमार पटेल, प्रहलाद पटेल, शंकर पटेल, राजेश पटेल,कन्हई पहलवान नितेश कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, नर्मदा पटेल, दुर्गा पटेल, अंकित पटेल और नरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
0 Comments