सागर।थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा एक
फरियादी लीलाधर साहू पिता पंचम साहू उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम गुरैया थाना सुरखी जिला सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह जिला चिकित्सालय सागर में लैब टेक्निशियन पद पर पदस्थ है दिनांक 08/08/25 को दोपहर लगभग 2 बजे अपनी मोटर साइकिल होंडा ड्रीम न्यू (MP-15 MQ-7338) जिला चिकित्सालय परिसर में पार्क कर ड्यूटी करने गए थे जब वे शाम लगभग 8 बजे ड्यूटी के बाद बाहर आए तो देखा कि उनकी मोटर साइकिल पार्किंग से चोरी हो चुकी थी रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा फरियादी को लेकर सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुँचा गया यहाँ प्राथमिक फुटेज में संदिग्ध युवक दिखाई दिया जिसके बाद अधिक स्पष्टता हेतु स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम भेजा गया स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम के itms एक्सपर्ट राहुल सिंह द्वारा अत्यंत कुशलता से वीडियो विश्लेषण किया गया विश्लेषण के दौरान पाया गया कि संदिग्ध आरोपी पहले बिना बैग के दिखाई दिया और कुछ समय बाद बैग लेकर जाता हुआ दिखा लगातार ट्रैकिंग करते हुए आरोपी को एक लॉज में जाते और वहां से बैग लाते हुए चिन्हित किया गया सघन प्रयासों से आरोपी की पहचान शाकिर खान निवासी ग्राम भोंती थाना मदनपुर जिला ललितपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई। आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से फरियादी की चोरी गई मोटर साइकिल बरामद कर फरियादी को सौंपी गईआरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया एवं जेल भेजा गया है।
0 Comments