विश्वविद्यालय नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कुलपति ने दिलाई शपथ

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  में शिक्षा मंत्रालयभारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 21 से 25 अगस्त, 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इस क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन, वाणिज्य विभाग, इंजीनियरिंग विभाग वैली कैम्पस में कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता द्वारा नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई इसी तरह 22 अगस्त को स्लोगन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा 23 अगस्त को सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा 23 एवं 24 अगस्त को बालक तथा कन्या छात्रावासो में निबंध भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा दिनांक 25 अगस्त को आयोजित मुख्य समारोह में पोस्टर प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक एवं जिंगल-गीत प्रदर्शन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा नशा मुक्त अभियान के तहत दिलाई गई शपथ कार्यक्रम के अवसर पर विश्वविद्यालय प्रॉक्टर प्रो.चंदा बेन, प्रो. रणवीर सिंह,प्रो.आशीष वर्मा,डॉ.अभिषेक बंसल विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ.एस,पी उपाध्याय, सतीश कुमार, संतोष सहगौरा, डॉ. सुरेन्द्र गादेवार, सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेंद्र यादव, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. संजय शर्मा,तथा विश्वविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक,अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। 


Post a Comment

0 Comments