थाना महाराजपुर पुलिस ने बालिका को मथुरा उत्तर प्रदेश से किया दस्तयाब

छतरपुर।पुलिस द्वारा "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जाकर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है साथ ही अन्य राज्यों एवं जिलों के व्यक्ति बालक बालिकाएं एवं मानसिक विक्षिप्त घायल जो गुम होकर छतरपुर जिले में मिलते हैं संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है बाजार धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों से गुम हुए सैकड़ो शिशु बालक बालिकाएं एवं अन्य की दस्तयाबी की गई है दिनांक 1 जनवरी 2025 से अभी तक पंजीकृत गुम हुए 352 से अधिक बालक बालिकाएं दस्तयाब की गई हैं माह अगस्त के 20 दिनों में जिले में 60 बालक बालिकाएं दस्तयाब की गई हैं थाना गढ़ी मलहरा में माह मई वर्ष 2025 में गुम हुई बालिका संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था पुलिस टीम द्वारा बालिका को पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा ग्राम कालाकोट जम्मू, महाराष्ट्र पुणे यूपी,एमपी हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में तलाश कर भोपाल से दस्तयाब किया थाना महाराजपुर पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर क्षेत्र से गुम हुई बालिका को जिला मथुरा उत्तरप्रदेश राज्य से दस्तयाब किया।


Post a Comment

0 Comments