सागर।बंडा का ब्लॉक पोस्ट ऑफिस बना दलारी का अड्डा अब सरकारी दफ्तर भी नहीं रहे सुरक्षित दलालों से जनता परेशान सुरक्षा व्यवस्था नदारत आपको बता दे खबर सागर जिले की बंडा ब्लाक में स्थित पोस्ट ऑफिस एक अनोखाना मामला देखने को मिला बंडा से करीबन 10 किलोमीटर दूर पर ग्राम पंचायत हनौता सहावन से राजू बंसल अपने दोनो बच्चों के आधार कार्ड बनवाने आया था जिससे बच्चों की पढ़ाई पर कोई प्रभाव न पड़े उसी वक्त राजू बंसल की मुलाकात पोस्ट ऑफिस के अंदर एक दलाल से होती है जो अपने आप को पोस्ट ऑफिस का चौकीदार बता रहा था दलाल उस व्यक्ति से आधार कार्ड जल्दी बनवाने का आश्वासन देता है आधार कार्ड के नाम पर ₹300 लेकर फरार हो गया राजू बंसल का कहना है मैं मजदूरी कर के घर से ₹300 लाया था आधार कार्ड तो नहीं बना लेकिन दलाल लूट कर ले गया अब जब दोबारा पैसे कमा कर लाऊंगा तब आधार कार्ड बनवाऊंगा।
0 Comments